Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीएम अब्दुल्ला या एलजी, जम्मू-कश्मीर में किसका आदेश मानेगी पुलिस?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 18 October, 2024
राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू-कश्मीर के संशोधित नियमों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस उप-राज्यपाल के नियंत्रण में आती है और उसके कामकाज़ में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का कोई रोल नहीं होगा। इससे साफ होता है कि जम्मू-कश्मीर में पुलिस को उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा के आदेश ही मानने होंगे। वहीं, अब्दुल्ला ने राज्य दर्जे की बहाली की मांग दोहराई है।