छत्तीसगढ़ में गणपति विसर्जन के दौरान मूर्ति से लिपटा करैत सांप, वीडियो आया सामने
छत्तीसगढ़ के कोरबा में गणपति विसर्जन के दौरान एक बैंडेड करैत सांप मूर्ति से लिपट गया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, विसर्जन से पहले नदी के घाट पर आरती की जा रही थी और तभी सांप ने मूर्ति पर चढ़कर एक चक्कर लगाया और काफी देर बाद चला गया। स्थानीय लोग पूरे घटनाक्रम को चमत्कार मान रहे हैं।
read more at News18 हिंदी


