बीएसई व एनएसई पर 1 नवंबर को शाम 6 से 7 बजे तक आयोजित होगी दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग
बीएसई और एनएसई पर 1 नवंबर को दिवाली के अवसर पर शाम 6 से 7 बजे तक दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित होगी। इस दिन रेगुलर ट्रेडिंग नहीं होगी सिर्फ एक घंटे के लिए शेयर बाज़ार खुलेगा और इस दौरान शेयरों की खरीद बिक्री की जा सकेगी। 1 नवंबर को प्री-ओपनिंग सेशन की टाइमिंग शाम 5:45 से 6:00 बजे तक होगी।
read more at हिन्दुस्तान


