Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है लोकपाल जिसने ₹70 लाख की BMW कार लेने के लिए निकाला है टेंडर?

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 21 October, 2025
भारत का लोकपाल एक भ्रष्टाचार-रोधी संस्था है जिसे लोकपाल-लोकायुक्त अधिनियम-2013 के तहत स्थापित किया गया था। इसका मकसद सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ भ्रष्‍टाचार के आरोपों की जांच व कार्रवाई करना है व इसमें एक चेयरपर्सन व अधिकतम 8-सदस्य होते हैं। ₹70-70 लाख की बीएमडब्लू कारों के लिए टेंडर निकालने को लेकर लोकपाल की आलोचना हो रही है।