मनेर एनकाउंटर के बाद दानापुर अस्पताल में बवाल, हुआ लाठीचार्ज; परिजनों से मिलीं मीसा भारती
पटना के मनेर में 3 अपराधियों के एनकाउंटर के बाद दानापुर अस्पताल में हंगामा हुआ है। मृतक जयप्रकाश यादव के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम रोकने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस बीच आरजेडी सांसद मीसा भारती परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचीं। परिजनों ने पुलिस पर घर से उठाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
read more at Timesnowhindi


