यूपी में डी फार्मा की परीक्षा में 'जय श्रीराम' लिखने के बावजूद पास किए गए 4 छात्र
जौनपुर (यूपी) स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में डी फार्मा के प्रथम वर्ष के 4 छात्रों को परीक्षा में 'जय श्रीराम' और भारतीय क्रिकेटर्स के नाम लिखने के बावजूद पास किए जाने का मामला सामने आया है। कुलपति वंदना सिंह ने बताया कि गलत मूल्यांकन के दोषी पाए गए 2 प्रोफेसरों को कार्यमुक्त करने का निर्णय लिया गया है।
read more at News18 हिंदी


