Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के कैंट इलाके में सेना के बेस अस्पताल में लगी आग, चिकित्सा उपकरण जलकर हुए खाक

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 9 May 2023
दिल्ली कैंट इलाके में सेना के बेस अस्पताल में मंगलवार सुबह आग लग गई जिसके बाद दमकल की दर्जनभर गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में अस्पताल में रखे कई चिकित्सा उपकरण जलकर खाक हो गए। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया व हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।