अजीत के मस्तिष्क में सिस्ट की खबरें गलत हैं, कान से ब्रेन तक जाने वाली नस में सूजन थी: प्रवक्ता
अजीत कुमार के प्रवक्ता ने मस्तिष्क में सिस्ट के चलते अभिनेता के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को नकार दिया है। प्रवक्ता ने कहा, "अजीत गुरुवार को चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे...कान से ब्रेन तक जाने वाली उनकी एक नस में सूजन थी और सामान्य प्रक्रिया के बाद इससे निजात मिल गई है। वह ठीक हैं।"
read more at Hindustan Times


