दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनज़र ऑड-ईवन योजना कर सकते हैं लागू: पर्यावरण मंत्री
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि शहर में प्रदूषण की स्थिति पर सरकार नज़र रख रही है। राय के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में स्थिति को देखते हुए कृत्रिम बारिश व ऑड-ईवन योजना लागू करने का निर्णय ले सकते हैं। बकौल राय, गुरुवार को वैज्ञानिकों और संबंधित विभागों के साथ एक बैठक की जाएगी।
read more at NewsBytes हिन्दी


