Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरान की जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी ने शुरू की भूख हड़ताल

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 7 November, 2023
ईरान की जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और महिला अधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी ने भूख हड़ताल शुरू की है। 51 वर्षीय नरगिस मोहम्मदी कैदियों की चिकित्सा देखभाल से ईरान के इनकार करने और अनिवार्य रूप से हिजाब पहनने के कानून का विरोध कर रही हैं। नरगिस को 31 साल जेल और 154 कोड़ों की सज़ा मिल चुकी है।