Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फिज़िक्सवाला के सीईओ अलख पांडेय इस महीने पत्रकार शिवानी दुबे से करेंगे शादी: रिपोर्ट

short by रौनक राज / on Tuesday, 21 February, 2023
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, एडटेक यूनिकॉर्न फिज़िक्सवाला के फाउंडर व सीईओ अलख पांडेय इस महीने पत्रकार शिवानी दुबे से शादी करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि शादी के बाद दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। बकौल रिपोर्ट, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के अलख की पिछले साल मई में शिवानी से सगाई हुई थी।