राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक केस में एसओजी ने पेश की 2,369 पन्नों की चार्जशीट
राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में एसओजी ने गुरुवार को मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट जयपुर के एक कोर्ट में 2,369 पन्नों की चार्जशीट पेश की। एसओजी ने मामले में कुल 25 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है। गौरतलब है, मामले में एसओजी ने 36 ट्रेनी एसआई व 7 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


