जैकलीन ने स्वीकारा- सुकेश ने वेब सीरीज़ की स्क्रिप्ट के लिए राइटर को दिए थे ₹15 लाख: ईडी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ दायर पूरक आरोपपत्र में दावा किया है कि अभिनेत्री ने कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर द्वारा लेखिका अद्वैता काला को एक वेब सीरीज़ की स्क्रिप्ट के लिए ₹15 लाख नकद दिए जाने की बात स्वीकारी है। बकौल ईडी, इससे पहले जैकलीन ने बताया था कि उन्होंने काला को सिर्फ चॉकलेट और फूल दिए थे।


