पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाज़ी करेगी मुंबई इंडियंस, टीमों के प्लेइंग इलेवन आए सामने
आईपीएल-2022 में बुधवार को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। अपने शुरुआती चारों मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए रमनदीप सिंह की जगह टायमल मिल्स को शामिल किया है। पंजाब किंग्स ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
read more at IPLT20


