महाराष्ट्र FDA चीफ तुकाराम ने दिवाली से पहले मिठाइयों में कृत्रिम रंगों के इस्तेमाल पर दी चेतावनी
महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) प्रमुख तुकाराम मुंढे ने दिवाली से पहले मिठाइयों में कृत्रिम रंगों के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने लोगों से रंगीन मोतीचूर लड्डू न खरीदने की अपील की। मुंढे ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थों को दोबारा पैक कर बाज़ार में बेचने का मामला सामने आया है।
read more at NDTV Profit


