यूपी में कार के ऊपर नाव में सवार होकर सपा विधायक ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने काटा चालान
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव के खिलाफ सपा विधायक अमिताभ बाजपेई अपनी कार पर नाव रख उसमें सवार होकर और हाथों में चप्पू लेकर विरोध-प्रदर्शन करने निकले। इस दौरान बड़े चौराहे पर पुलिस ने उनका ₹2,000 का चालान किया। बकौल बाजपेई, जलभराव में जान गंवाने वाले एक शख्स के परिवार को मुआवज़ा भी नहीं मिला।
read more at News18 हिंदी


