हरियाणा के कुरुक्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 6 की हुई मौत
हरियाणा के कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर पिण्डारसी गांव के पास गुरुवार को श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, ट्रैक्टर-ट्रॉली में 25-30 श्रद्धालु सवार थे जो राजस्थान के गोगामेड़ी में दर्शन के लिए जा रहे थे।
read more at Tv9hindi


