राणा दग्गुबती ने कहा 'इंडिगो के साथ सबसे बुरा अनुभव रहा'; एयरलाइन ने मांगी माफी
ऐक्टर राणा दग्गुबती ने ट्विटर पर रविवार को कई पोस्ट शेयर कर इंडिगो की आलोचना की। दग्गुबती ने लिखा, "भारत में किसी एयरलाइन के साथ सबसे खराब अनुभव...गायब हुए सामान का कोई अता-पता नहीं और स्टाफ को कोई भी जानकारी नहीं।" इसके बाद एयरलाइन ने दग्गुबती से ट्विटर पर माफी मांगी और उन्हें उनका लगेज मिलने का आश्वासन दिया।
read more at Hindustan Times


