यूपी में एसडीएम के दफ्तर के बाहर किसान ने खुद को लगाई आग, 70% तक झुलसा
मेरठ (उत्तर प्रदेश) के मवाना में शुक्रवार को एक किसान ने एसडीएम के दफ्तर के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। एक डॉक्टर के मुताबिक, घटना में किसान करीब 70% तक झुलस गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसान का आरोप है कि उसकी ज़मीन को वन विभाग ने अपनी बताकर ले लिया है।
read more at NewsBytes हिन्दी


