अफसर ने शेयर कीं नैरोबी नैशनल पार्क से गुज़र रहे रेलवे ब्रिज की तस्वीरें; पूछा- क्या विचार हैं?
आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां ने रविवार को ट्विटर पर केन्या के नैरोबी नैशनल पार्क से गुज़र रहे रेलवे ओवर ब्रिज की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "जानवरों के आने-जाने के लिए पुल का ढांचा।" उन्होंने आगे लिखा, "आपके इस पुल को लेकर क्या विचार हैं?" इस पर एक यूज़र ने लिखा, "अच्छा विकल्प।" अन्य ने लिखा, "इको-फ्रेंडली ब्रिज।"
read more at Twitter


