टिकट लेने के लिए कहने पर पंजाब में पुलिसकर्मी ने कंडक्टर को बुरी तरह पीटा, सामने आया वीडियो
तरनतारन (पंजाब) में एक पुलिसकर्मी द्वारा पीआरटीसी बस के कंडक्टर को बुरी तरह पीटने का वीडियो सामने आया है। पीड़ित कंडक्टर ने बताया कि टिकट लेने या विभागीय पास दिखाने के लिए कहने पर पुलिसकर्मी ने कुछ लोगों को बुलाकर नौशेरा पन्नुआन बस स्टैंड पर उससे मारपीट की। मामले में आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
read more at लेटेस्टली


