यूपी के स्कूल में छात्रों के हाथ में बंधी राखी खुलवाई गई, विरोध के बाद स्कूल ने मांगी माफी
बरेली (यूपी) के एक कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार को छात्रों को राखी बांधे जाने से रोकने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, स्कूल प्रबंधन ने छात्रों के हाथ में बंधी राखियां व कलावा खुलवा दिया। अभिभावकों व हिंदू संगठन के लोगों के विरोध के बाद स्कूल ने लिखित में माफी मांगी और आगे ऐसा न करने का आश्वासन दिया।
read more at ABP न्यूज़


