Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोविड-19 के बीच सपा मुख्यालय में भीड़ इकट्ठा होने के बाद ईसी ने एसएचओ को किया निलंबित

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 15 January 2022
कोविड-19 प्रतिबंधों के बीच लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में सपा मुख्यालय में शुक्रवार को भारी भीड़ जमा होने के बाद चुनाव आयोग ने गौतमपल्ली थाना प्रभारी (एसएचओ) को सस्पेंड कर दिया। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस नोट में बताया कि शहर के सहायक पुलिस आयुक्त व अपर नगर मजिस्ट्रेिट-प्रथम को शनिवार को स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
read more at न्यूज़ 24