वृंदावन के आश्रम पहुंचे विराट कोहली व अनुष्का, लोगों को बांटे कंबल
क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी व ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने उत्तर प्रदेश के वृंदावन (मथुरा) में बाबा नीम करोली आश्रम में दर्शन किए जिसकी कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। दोनों को तस्वीरों में पूजा करते हुए व लोगों को कंबल बांटते हुए देखा जा सकता है। बकौल रिपोर्ट, दोनों ने आश्रम में एक घंटे तक मेडिटेशन भी किया।
read more at हिन्दुस्तान


