पाक बोर्ड शाहीन के लिए कुछ नहीं कर रहा, वह अपने पैसे खर्च कर रहे हैं: उनके रीहैब पर शाहिद
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने दावा किया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी के इंजरी रीहैब के लिए कुछ नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, "वह खुद इंग्लैंड गया...अपने पैसों पर वहां रुका...यहां से मैंने डॉक्टर का इंतज़ाम किया...इसमें पीसीबी कुछ नहीं कर रहा।" शाहीन टी20 विश्व कप-2022 की टीम में शामिल किए गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


