कौनसे प्रमुख सेलेब्रिटीज़ लड़ रहे हैं लोकसभा चुनाव?
हिमाचल प्रदेश के मंडी से अभिनेत्री कंगना रनौत, यूपी के मेरठ से अभिनेता अरुण गोविल और पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री हेमा मालिनी (मथुरा), अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल), भोजपुरी ऐक्टर रवि किशन (गोरखपुर), मनोज तिवारी (उत्तर पूर्वी दिल्ली) और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (आज़मगढ़) भी चुनाव मैदान में हैं।
read more at Times Now


