दिल्ली के मुंडका में आग हादसे में मरने वाले 27 लोगों में से 21 महिलाएं थीं: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के मुंडका की एक इमारत में आग लगने की घटना में जिन 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है उनमें से 21 महिलाएं थीं। पुलिस द्वारा तैयार की गई लापता लोगों की सूची में 29 में से 24 महिलाएं हैं। वहीं, अब तक 5 महिलाओं समेत 8 पीड़ितों की पहचान हुई है।


