विराट कोहली ने 6 साल बाद टी20I क्रिकेट में की गेंदबाज़ी, एक ओवर में दिए 6 रन
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को एशिया कप-2022 में हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ मैच में एक ओवर गेंदबाज़ी की। 2016 के बाद यह पहला मौका है जब कोहली ने किसी टी20I मैच में गेंदबाज़ी की और उन्होंने अपने ओवर में 6 रन दिए। कोहली ने टी20I क्रिकेट में 25.2 ओवर डाले हैं जिनमें उन्होंने 204-रन देकर 4-विकेट लिए हैं।
read more at BCCI


