'इस्लाम को सर्वश्रेष्ठ धर्म बताकर धर्मांतरण कराने वाले' 3 लोगों को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार
यूपी एटीएस ने 'अवैध धर्मांतरण कराने वाले' 3 लोगों को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। एटीएस ने बताया, "आरोपियों ने इस्लाम धर्म को सर्वश्रेष्ठ और अन्य धर्मों को गलत बताकर एक शख्स को हिंदू से मुस्लिम धर्म अपनाने में अहम भूमिका निभाई...इस्लाम अपनाने के बाद शख्स की आर्थिक मदद भी की गई...आरोपियों ने शख्स को जॉब का लालच भी दिया।"


