भारी बारिश के बाद दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी
दिल्ली में लगातार बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर 206.16 मीटर तक पहुंच गया है। इसके बाद मंगलवार को तटवर्ती निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को निकालने के लिए 'अलर्ट' जारी किया गया। स्थानीय प्रशासन ने इन लोगों के रहने की व्यवस्था सरकारी स्कूलों और रैन बसेरों में की है।
read more at इंडिया टीवी


