Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या हैं ₹9,000 करोड़ की लागत वाले द्वारका एक्सप्रेसवे की खासियतें?

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 11 March, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत के पहले एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेसवे द्वारका एक्सप्रेसवे के 18.9 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन किया। 8 लेन वाले एक्सप्रेसवे के निर्माण की लागत ₹9,000 करोड़ है और इससे द्वारका-मानेसर के बीच यात्रा का समय घटकर 15 मिनट हो जाएगा। इसमें 9 किलोमीटर तक सिंगल पिलर पर 34 मीटर चौड़ी एलिवेटेड रोड है।