क्रू से दुर्व्यवहार करने के आरोप में हिरासत में लिया गया दिल्ली-लंदन फ्लाइट का यात्री
विस्तारा एयरलाइन की दिल्ली-लंदन फ्लाइट के एक यात्री को सोमवार को क्रू से दुर्व्यवहार करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। विमान के एक यात्री ने बताया, "उसने अन्य यात्रियों को भी गालियां दीं।" विस्तारा ने बताया है कि हीथ्रो एयरपोर्ट (लंदन) पर लैंडिंग के तुरंत बाद यात्री को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।
read more at हिन्दुस्तान


