Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका में घर के नीचे से निकाले गए 92 सांप; तस्वीरें सामने आईं

short by मोनिका शर्मा / on Friday, 15 October 2021
कैलिफॉर्निया (अमेरिका) में एक घर के नीचे से 92 सांप निकाले गए हैं जिनमें अधिकतर 3-फीट लंबे हैं। गैर-लाभकारी संगठन सोनोमा काऊंटी रेप्टाइल रेस्क्यू के निदेशक एल वोल्फ को इस महीने सैंटा रोसा स्थित इस घर से कॉल कर बुलाया गया था। बकौल वोल्फ, घर के नीचे बहुत सारी चट्टानें थीं इसलिए सांप उस स्थान की ओर आकर्षित हुए होंगे।
read more at Facebook