Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कैसे आईपीएल में काम करेगा स्मार्ट रीप्ले सिस्टम?

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 20 March, 2024
आईपीएल में स्मार्ट रीप्ले सिस्टम के ज़रिए टीवी अंपायर को 2 हॉक-आई ऑपरेटर्स से इनपुट प्राप्त होंगे। एलबीडब्ल्यू के रिव्यू के लिए यदि हॉक-आई ऑपरेटर गेंद को पिचिंग आउटसाइड लेग देखता है तो वह तुरंत अंपायर को बताएगा जिससे अंपायर बॉल ट्रैकिंग को प्राथमिकता देंगे। लो कैच के लिए हॉक-आई फ्रंट-ऑन और साइड-ऑन ऐंगल की तस्वीरें एक फ्रेम में दिखाएगा।
read more at ESPNcricinfo