Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के सुभाष नगर में बहुमंजिला पार्किंग स्थल में आग लगने से 21 कारें जलकर हुईं खाक

short by अनिल कुमार / on Monday, 26 December, 2022
दिल्ली के सुभाष नगर में सोमवार की सुबह एक बहुमंजिला पार्किंग स्थल में आग लगने से 21 कारें जलकर खाक हो गईं। एक अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया और इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।"
read more at भाषा