करीना ने 'कहो ना प्यार है' नहीं छोड़ी थी, उन्हें छोड़ने के लिए कहा गया था: अमीषा पटेल
ऐक्ट्रेस अमीषा पटेल ने 'बॉलीवुड बबल' को दिए इंटरव्यू में बताया है कि करीना कपूर ने फिल्म 'कहो ना प्यार है' को खुद नहीं छोड़ा था बल्कि उन्हें इसे छोड़ने के लिए कहा गया था। अमीषा ने कहा, "राकेश (रोशन) जी ने मुझे जो बताया था उसके अनुसार...उन्होंने करीना को फिल्म छोड़ने के लिए कहा था...क्योंकि उनके बीच मतभेद थे।"


