1 साल में 5वीं बार हुआ दलित आईएएस अफसर का ट्रांसफर, उन्होंने लगाया भेदभाव का आरोप
आईएएस अधिकारी अशोक परमार ने 1 साल में 5वीं बार ट्रांसफर होने के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर आरोप लगाया है कि दलित होने के कारण उनके साथ उत्पीड़न और भेदभाव हो रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से इसकी शिकायत की है। बकौल परमार, जल-शक्ति विभाग में बड़ी अनियमितता उजागर करने के बाद से उन्हें धमकी मिल रही थी।
read more at NewsBytes हिन्दी


