इज़रायली राजदूत ने दीं दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, शेयर कीं इज़रायल की महिलाओं की तस्वीरें
भारत में इज़रायल के राजदूत नाओर गिलोन ने हिंदी में पोस्ट लिखकर दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। युद्ध के बीच इज़रायली महिलाओं की तस्वीरें शेयर कर उन्होंने लिखा, "जिस प्रकार देवी दुर्गा की शक्तियों ने...बुराई पर विजय हासिल की...उसी प्रकार आज के युग की दुर्गाएं भी सशक्त हैं...और इज़रायल भी आतंकवाद के खिलाफ इस मुश्किल लड़ाई में दृढ़ है।"
read more at X


