Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मणिपुर में नए साल के पहले दिन 3 लोगों की गोली मारकर की गई हत्या, 5 ज़िलों में फिर लगा कर्फ्यू

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 1 January, 2024
मणिपुर के थौबल में नए साल के पहले दिन सोमवार को कथित तौर पर 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इम्फाल समेत 5 ज़िलों में दोबारा कर्फ्यू लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शांति की अपील करते हुए लोगों से दोषियों को पकड़ने में सरकार की मदद करने को कहा है।