गैंगस्टर गोगी को दिल्ली के कोर्ट में हमलावरों ने 18 गोलियां मारी थीं: ऑटोप्सी रिपोर्ट
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट में गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी के मरने के बाद उसकी ऑटोप्सी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हमलावरों ने उसे 18 गोलियां मारी थीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वकील के वेश में आए 2 हमलावरों की ऑटोप्सी रिपोर्ट से पता चला है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें 22 गोलियां मारी थीं।


