Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में 9 मेडिकल कॉलेजों का किया उद्घाटन

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Monday, 25 October 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में 9 मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया। ये मेडिकल कॉलेज राज्य के सिद्धार्थनगर, एटा, हरदोई, प्रतापगढ़, फतेहपुर, देवरिया, गाज़ीपुर, मिर्ज़ापुर और जौनपुर ज़िलों में स्थित हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी आज वाराणसी में ₹5,200 करोड़ से ज़्यादा की कई विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।