अफगानिस्तान की राजधानी से 150 किलोमीटर दूर स्थित गज़नी शहर पर तालिबान ने किया कब्ज़ा
अफगानिस्तान के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया है कि तालिबान ने गज़नी शहर पर कब्ज़ा कर लिया है जो अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के दक्षिण-पश्चिम से तकरीबन 150 किलोमीटर दूर है। अधिकारी ने बताया, "सभी स्थानीय सरकारी अधिकारियों, प्रांतीय गवर्नर को काबुल ले जाया गया है।" वहीं, कंधार शहर में भी सरकारी बलों और तालिबान के बीच संघर्ष जारी है।
read more at हिन्दुस्तान


