Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेंगलुरु में बाढ़ के बीच होटल के कमरे का किराया ₹40,000/रात तक पहुंचा

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 7 September 2022
बेंगलुरु में बाढ़ के बीच होटल के कमरों का किराया करीब दोगुना होकर ₹30,000 से ₹40,000/रात तक हो गया है। दरअसल, कई लोगों के घरों में पानी भरने के बाद वे होटलों में जाने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओल्ड एयरपोर्ट रोड, वाइटफील्ड, आउटर रिंग रोड और कोरमंगला के कई होटल शुक्रवार तक पूरी तरह से बुक हैं।