जीवनभर गाने कंपोज़ किए, अब और करूंगा: पद्मश्री मिलने की घोषणा पर लोक गायक रतन
पश्चिम बंगाल के भादु लोक गायक रतन कहार को पद्मश्री मिलेगा। 88 वर्षीय गायक ने कहा, "यह सम्मान मिलने से बहुत खुश हूं। मेरे हालात बुरे हैं लेकिन फिर भी मुझे पद्मश्री मिला। जीवनभर गाने कंपोज़ किए हैं...अब और करूंगा।" रतन कहार ने 'बोड़ो लोकेर बिटी लो' गाने को कंपोज़ किया था जिसे बाद में रैपर बादशाह ने रीक्रिएट किया।
read more at ANI


