Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शमी ने श्रीलंकाई कप्तान शनाका को किया मांकड, रोहित के दखल के बाद वापस ली अपील

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 10 January, 2023
भारतीय पेसर मोहम्मद शमी ने गुवाहाटी में पहले वनडे के आखिरी ओवर में श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका को 'मांकड' किया लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के दखल के बाद अपील वापस ले ली। शमी द्वारा बेल्स गिराने के बाद ऑन-फील्ड अंपायर ने निर्णय थर्ड अंपायर के पास रेफर कर दिया था। उस समय शनाका 98* रन पर खेल रहे थे।