अमेरिकी अखबार ने सीतारमण व अन्य अधिकारियों पर बैन के लिए छापा ऐड, भारत ने दिया जवाब
भारत ने अमेरिकी अखबार 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य भारतीय अधिकारियों पर प्रतिबंध की मांग वाले पूरे पेज के विज्ञापन पर प्रतिक्रिया दी है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सलाहकार कंचन गुप्ता ने कहा, "यह भारत की संप्रभुता के खिलाफ...एक अभियान है।" बकौल गुप्ता, देवास के भगोड़े सीईओ रामचंद्र विश्वनाथन ने यह विज्ञापन दिया था।
read more at जनसत्ता


