व्यूज़ के लिए प्लेन क्रैश करने वाले यूट्यूबर को यूएस में हुई 6 महीने की जेल
अमेरिकी यूट्यूबर ट्रेवर जेकब को सिंगल-इंजन वाला प्लेन क्रैश करने को लेकर 6-महीने की जेल की सज़ा हुई है। पायलट और स्काईडाइवर ट्रेवर ने 2021 में यूट्यूब पर एक वीडियो डाला जिसमें वह क्रैश से पहले पैराशूट और सेल्फी स्टिक लेकर विमान से छलांग लगाते दिखे। ट्रेवर ने स्वीकारा था कि उन्होंने व्यूज़ बढ़ाने के लिए उसे जानबूझकर क्रैश किया।
read more at ABP न्यूज़


