न्यूज़ीलैंड के इतिहास में पहली बार महिला सांसदों की संख्या पुरुष सांसदों से अधिक हुई
न्यूज़ीलैंड के इतिहास में पहली बार महिला सांसदों की संख्या पुरुष सांसदों से अधिक हो गई है। देश की संसद में फिलहाल महिलाओं की संख्या 60 और पुरुषों की संख्या 59 है। मंगलवार को बतौर संसद सदस्य शपथ लेने वालीं 'लेबर पार्टी' की नेता सोराया पेके-मेसन ने कहा, "यह मेरे लिए बेहद खास और न्यूज़ीलैंड के लिए ऐतिहासिक दिन है।"
read more at लेटेस्टली


