जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में हुआ हिमस्खलन, 12 ज़िलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी
बांदीपोरा (जम्मू-कश्मीर) के गुरेज सेक्टर में शनिवार को हिमस्खलन हुआ जिसकी चपेट में एक गांव आ गया। अधिकारियों ने बताया कि इस हिमस्खलन में जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने शनिवार को कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामुला समेत 12 ज़िलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
read more at भाषा


