माधवन ने दुबई की फ्लाइट में किया अकेले सफर, खाली प्लेन व एयरपोर्ट का शेयर किया वीडियो
जुलाई में एक आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए दुबई गए अभिनेता आर. माधवन ने यात्रा को 'मज़ेदार लेकिन दुखद' बताते हुए बुधवार को इंस्टाग्राम पर एयरपोर्ट व प्लेन के कुछ वीडियो शेयर किए। फ्लाइट में खाली सीटें दिखाते हुए माधवन ने कहा कि वह अकेले यात्री है। वीडियो में उन्होंने खाली एयरपोर्ट और बिज़नेस क्लास लाउंज भी दिखाया है।


